रात के वक्त एनएच-8 महिपालपुर, दिल्ली कैंट और धौला कुआं बस स्टैंड से सवारियों को उठाकर उनके साथ लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले कुछ लोकल कैब वालों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने एक विशेष योजना बनाई है। इसके तहत इन तीनों बस स्टैंडों से रात के वक्त सवारियां उठाने वाले तमाम कैब ड्राइवरों को सवारी लेने से पहले अपनी फोटो, मोबाइल नंबर और कैब के दस्तावेज की डिटेल्स पुलिस को देनी होगी।
from Delhi News: Delhi News in Hindi, दिल्ली न्यूज़, Delhi Samachar, दिल्ली समाचार, दिल्ली खबरें, Latest Delhi News in Hindi | Navbharat Times https://ift.tt/2uNAAft