दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स यूनियन (डूसू) के चुनाव की रेस शुरू हो चुकी है। 12 सितंबर के चुनाव के लिए सोमवार को भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) अपना घोषणा पत्र जारी करेगा, वहीं आम आदमी पार्टी की स्टूडेंट्स विंग सीवाईएसएस डीयू के नॉर्थ कैंपस से 'बदलाव यात्रा' शुरू करने जा रही है। संगठन के नेताओं का कहना है NSUI इन चुनावों में तिरंगे के राष्ट्रवाद के मुद्दे पर छात्रों के बीच जाएगी।
from Delhi News: Delhi News in Hindi, दिल्ली न्यूज़, Delhi Samachar, दिल्ली समाचार, दिल्ली खबरें, Latest Delhi News in Hindi | Navbharat Times https://ift.tt/2ojXGGV