काबुल, दो दिसंबर (एपी) पाकिस्तान सीमा से लगे अफगानिस्तान के पूर्वी प्रांत पक्तिया में हुये एक हवाई हमले में कम-से-कम 10 नागरिकों की मौत हो गयी। अफगान अधिकारियों ने यह जानकारी दी। प्रांतीय परिषद के एक पूर्व सदस्य शाउस्ता जान अहदी ने कहा कि शनिवार को हुये हमले में जान गंवाने वालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि रविवार को स्थानीय लोगों ने शवों के साथ विरोध प्रदर्शन किये। प्रांतीय सरकार के प्रवक्ता अब्दुल्ला हसरत ने कहा कि हवाई हमले में चार विद्रोहियों की मौत हुई है और नागरिकों की मौत के मामले में जांच
from ASIAN Countries News in Hindi, बाकी एशिया समाचार, Latest ASIAN Countries Hindi News, बाकी एशिया खबरें https://ift.tt/2DY7pvz