कातोवित्स (पोलैंड), दो दिसंबर (एपी) जलवायु परिवर्तन पर लगाम लगाने के लिये रविवार को दुनिया भर से आए वार्ताकारों ने दो हफ्तों तक चलने वाली बातचीत शुरू की। यह वार्ता पेरिस में तीन साल पहले ऐतिहासिक करार पर मुहर लगने के बाद हो रही है जिसमें वैश्विक तापमान में इजाफे को दो डिग्री सेल्सियस (3.6 डिग्री फारेनहाइट) से नीचे रखने का लक्ष्य निर्धारित करने पर सहमति बनी थी। संयुक्त राष्ट्र की बैठक के लिये करीब 200 देशों के प्रतिनिधि पोलैंड के दक्षिणी शहर कातोवित्स में एकत्र हुए हैं। यह मूल रूप से तय कार्यक्रम से एक दिन पहले हो रहा है
from ASIAN Countries News in Hindi, बाकी एशिया समाचार, Latest ASIAN Countries Hindi News, बाकी एशिया खबरें https://ift.tt/2U80aH4