Monday, December 3, 2018

बांग्लादेश में पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का नामांकन खारिज

(अनीस-उर-रहमान) ढाका, दो दिसम्बर(भाषा) बांग्लादेश में सजायाफ्ता पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का आगामी आम चुनावों के लिए दाखिल नामांकन को देश के निर्वाचन आयोग ने रविवार को रद्द कर दिया। आयोग के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। उन्होंने तीन सीटों से पर्चे भरे थे पर आयोग ने उन्हें यह कहते हुये खारिज कर दिया कि वह घूसखोरी के दो मामलों में दोषी ठहराई जा चुकी है। आयोग का यह फैसला बांग्लादेश उच्च न्यायालय के उस निर्णय के बाद आया है जिसमें कहा गया है कि अगर किसी व्यक्ति को दो साल से अधिक की सजा सुनाई गई है वह चुनाव

from ASIAN Countries News in Hindi, बाकी एशिया समाचार, Latest ASIAN Countries Hindi News, बाकी एशिया खबरें https://ift.tt/2KRgdEY