Tuesday, December 4, 2018

जॉर्ज एच. डब्ल्यू. बुश को नेशनल कैथेड्रेल में दिया जाएगा राजकीय सम्मान, टेक्सास में दफनाएं जाएंगे

(सीमा हाखू काचरु) ह्यूस्टन, दो दिसंबर (भाषा) अमेरिका के 41वें राष्ट्रपति रहे जॉर्ज एच. डब्ल्यू. बुश को बुधवार को वाशिंगटन के नेशनल कैथेड्रल में अंतिम संस्कार संबंधी राजकीय सम्मान प्रदान किया जाएगा और अगले दिन बृहस्पतिवार को टेक्सास में उन्हें दफनाया जाएगा। शुक्रवार को यहां उनका निधन हो गया था। वह 94 साल के थे। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार के लिए राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। वह सीनियर बुश का पार्थिव शरीर वाशिंगटन लाने के लिए सोमवार को एयर फोर्स वन विमान भेजेंगे। वाशिंगटन डीसी में सीनियर बुश का पार्थिव शरीर आम लोगों के अंतिम दर्शनार्थ रखा जाएगा।

from America News in Hindi, अमेरिका समाचार, Latest America Hindi News, अमेरिका खबरें https://ift.tt/2DVQdXj