Sunday, December 2, 2018

एक जमाने में भारतीय मुंशी का हुआ करता था प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल का नया घर

अदिति खन्ना लंदन, दो दिसंबर (भाषा) विंडसर स्थित महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का मकान फ्रोगमोर कॉटेज, जो जब प्रिंस हैरी, उनकी पत्नी मेगन मर्केल और नन्हें मेहमान का घर बनने वाला है, कभी एक भारतीय मुंशी का मकान हुआ करता था। भारत पर महारानी विक्टोरिया के शासन के दौरान फ्रोगमोर कॉटेज उनके भारतीय विश्वासपात्र और सहयोगी अब्दुल करीम तथा उनके परिवार का घर हुआ करता था। करीम महज 24 साल की उम्र में आगरा से लंदन गए थे। वह 1887 में महारानी विक्टोरिया को उनके शासन के 50 साल पूरे होने के अवसर पर खास मोहर तोहफे में देने गए थे। महारानी

from Britain News in Hindi, ब्रिटेन समाचार, Latest Britain Hindi News, ब्रिटेन खबरें https://ift.tt/2RuD2R2