Thursday, December 27, 2018

अमेरिका दुनिया की रखवाली का ठेका नहीं ले सकता : ट्रंप ने इराक में कहा

(ललित के झा) वाशिंगटन, 27 दिसंबर (भाषा) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने युद्धग्रस्त सीरिया से सैनिकों को वापस बुलाने के अपने फैसले का बचाव करते हुए कहा कि अमेरिका दुनिया की रखवाली का ठेका नहीं ले सकता। उन्होंने दूसरे देशों से भी जिम्मेदारियां बांटने के लिए कहा। उन्होंने इराक की अपनी अघोषित पहली यात्रा के दौरान यह टिप्पणी की। राष्ट्रपति ट्रंप और प्रथम महिला मेलानिया क्रिसमस की रात गुपचुप वाशिंगटन से रवाना हुए और इराक में तैनात अमेरिकी सैनिकों को छुट्टी की बधाई देने बुधवार को वहां पहुंचे। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव सारा सैंडर्स ने ट्वीट कर कहा,

from America News in Hindi, अमेरिका समाचार, Latest America Hindi News, अमेरिका खबरें http://bit.ly/2ENIA6w