इस्तांबुल, 25 दिसंबर (एपी) तुर्की ने मंगलवार को कहा कि सीरिया से अमेरिकी बलों की वापसी के लिए वह अमेरिका के साथ समन्वय कर रहा है लेकिन उत्तर सीरिया से अमेरिका के सहयोगी कुर्दिश लड़ाकों को खदेड़ने के लिए ‘दृढ़’ है। तुर्की के विदेश मंत्री मौलूद जावेश उगलू ने पत्रकारों से कहा कि अगर तुर्की को अंदर घुसना पड़े तो घुसेंगे। उनकी इस टिप्पणी को निजी डीएचए समाचार एजेंसी ने भी प्रकाशित किया है। तुर्की कई हफ्तों से कुर्दिशों के खिलाफ हमला करने की धमकी दे रहा है। इस्लामिक स्टेट समूह को खदेड़ने में कुर्दिशों ने अमेरिका की मदद की थी।
from America News in Hindi, अमेरिका समाचार, Latest America Hindi News, अमेरिका खबरें http://bit.ly/2GGfbND