रियाद, 14 जनवरी (एएफपी) पश्चिम एशिया के लंबे दौरे पर आ रहे अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ के लिए सोमवार का दिन बेहद मुश्किलों भरा रहने वाला है क्योंकि एक ओर उन्हें देश के वली अहद मोहम्मद बिन सलमान पर पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या को लेकर दबाव बनाना है वहीं खाड़ी देश के साथ अपने रणनीतिक संबंधों को भी बनाए रखना है। पोम्पिओ अपनी यात्रा के दौरान सऊदी अरब के वली अहद मोहम्मद बिन-सलमान से बातचीत करने वाले हैं। गौरतलब है कि इस्तांबुल स्थित सऊदी अरब के दूतावास में हुई खशोगी की हत्या को लेकर मोहम्मद बिन-सलमान अंतरराष्ट्रीय स्तर
from America News in Hindi, अमेरिका समाचार, Latest America Hindi News, अमेरिका खबरें http://bit.ly/2QLZLad