Wednesday, January 9, 2019

सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान में तीन देशों के कबड्डी टूर्नामेंट के कार्यक्रम में बदलाव

कराची, आठ जनवरी (भाषा) पाकिस्तान में भारत सहित तीन देशों के अंतरराष्ट्रीय कबड्डी टूर्नामेंट को सुरक्षा मंजूरी नहीं मिलने के बाद कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। इस टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के अलावा तीसरी टीम ईरान की है। आयोजकों ने मंगलवार को बताया कि झांग में होने वाले शुरूआती मैच के लिए सुरक्षा की मंजूरी नहीं मिलने के कारण टूर्नामेंट के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। उन्होंने कहा कि टूर्नामेंट की शुरूआत मंगलवार को भारत और पाकिस्तान के मुकाबले से होनी था लेकिन अब इसका आयोजन 10 से 14 जनवरी तक होगा। आयोजकों ने कहा,

from Pakistan News in Hindi, पाकिस्तान समाचार, Latest Pakistan Hindi News, पाकिस्तान खबरें http://bit.ly/2LWpLPs