Friday, January 11, 2019

मेलबर्न में भारतीय वाणिज्य दूतावास, दूसरे मिशनों में सफेद पाउडर वाले संदिग्ध पैकेट मिले

(नताशा चाकू) मेलबर्न, नौ जनवरी (भाषा) मेलबर्न और कैनबेरा में बुधवार को भारतीय वाणिज्य दूतावास सहित कई अन्य राजनयिक मिशनों को सफेद पाउडर वाले संदिग्ध पैकेट भेजे गए जिसके बाद आस्ट्रेलियाई अधिकारियों ने परिसरों को खाली करा लिया और इसकी जांच शुरू की। कुछ पैकेटों पर कथित रूप से ‘ऐस्बेस्टस’ शब्द लिखा गया था। ऑस्ट्रेलियाई संघीय पुलिस ने बताया कि मेलबर्न और कैनबेरा में कम से कम 10 दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों में संदिग्ध पैकेट मिलने के बाद एक बड़ा अभियान शुरू किया गया है। आपातकालीन सेवा इन पैकेटों और साथ ही पैकेट से जुड़े घटनाक्रम की जांच कर रही है।

from Pakistan News in Hindi, पाकिस्तान समाचार, Latest Pakistan Hindi News, पाकिस्तान खबरें http://bit.ly/2TCNMxG