Tuesday, January 15, 2019

उत्तर कोरिया की शीर्ष राजनयिक स्वीडन रवाना

सियोल, 15 जनवरी (एएफपी) उत्तर कोरिया की विदेश मामलों की उप मंत्री चोई सन-हुई एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में शिरकत करने के लिए मंगलवार को स्वीडन रवाना हो गईं। उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की अगले महीने होने वाली संभावित दूसरी शिखर वार्ता से पहले इस दौरे के कई मायने हैं। उत्तर कोरिया की शीर्ष राजनयिक चो सन-हुइ उत्तर कोरिया की राजधानी प्योंगयोंग से विमान द्वारा बीजिंग पहुंची। दक्षिण कोरियाई समाचार एजेंसी ‘योनहाप’ ने उनके हवाले से कहा, ‘‘मैं एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में हिस्सा लेने स्वीडन जा रही हूं।’’ अमेरिकी राष्ट्रपति से मुलाकात की तैयारियों के बीच उत्तर कोरियाई

from ASIAN Countries News in Hindi, बाकी एशिया समाचार, Latest ASIAN Countries Hindi News, बाकी एशिया खबरें http://bit.ly/2HcciUJ