Wednesday, January 2, 2019

भारतीय-अमेरिकी के पी जॉर्ज बने फोर्ट बेंड काउंटी के न्यायाधीश

(सीमा हाकू काचरू) ह्यूस्टन, दो जनवरी (भाषा) भारतीय मूल के अमेरिकी के पी जॉर्ज ने फोर्ट बेंड काउंटी के न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। वह अमेरिका की सर्वाधिक विविध काउंटियों में से एक में इस पद को संभालने वाले पहले भारतीय-अमेरिकी हैं। डेमोक्रेट और फोर्ट बेंड इंडिपेंडेंट स्कूल डिस्ट्रिक्ट बोर्ड के ट्रस्टी 53 वर्षीय जॉर्ज ने नवंबर में हुए चुनाव में रिपब्लिकन न्यायाधीश रॉबर्ट हेबर्ट को हराया था। अमेरिका में, काउंटी न्यायाधीशों का कार्य प्रत्येक राज्य में अलग-अलग होता है। यह काउंटी के आकार के आधार पर निर्धारित होता है। उनके अधिकारक्षेत्र में न्यायिक और प्रशासनिक दोनों क्षेत्र आते हैं।

from America News in Hindi, अमेरिका समाचार, Latest America Hindi News, अमेरिका खबरें http://bit.ly/2R5Vq6I