Tuesday, February 12, 2019

अफगान सांसद का दावा : देश में हवाई हमलों में 21 नागरिकों की मौत

काबुल, 10 फरवरी (एपी) अफगानिस्तान के दक्षिणी हेलमंद प्रांत में हवाई हमलों में महिलाओं और बच्चों समेत 21 नागरिकों की मौत हो गई है। क्षेत्र के एक सांसद ने रविवार को यह दावा किया। सांसद मोहम्मद हाशिम अल्कोजई ने कहा कि एक हमले में 13 नागरिकों की और दूसरे हमले में आठ नागरिकों की मौत हो गई। दोनों हवाई हमले सांगिन जिले में शुक्रवार देर रात उस समय किए गए जब नाटो के समर्थन वाले अफगान बलों और तालिबान के बीच लड़ाई चल रही थी। अल्कोजई ने बताया कि हवाई हमलों में कम से कम पांच अन्य लोग घायल हो गए।

from ASIAN Countries News in Hindi, बाकी एशिया समाचार, Latest ASIAN Countries Hindi News, बाकी एशिया खबरें http://bit.ly/2BuVuD9