Tuesday, February 12, 2019

दक्षिण चीन सागर में विवादित द्वीप श्रृंखला के पास से गुजरे अमेरिका के दो युद्धपोत

वाशिंगटन, 11 फरवरी (भाषा) दक्षिण चीन सागर में जलक्षेत्र को लेकर चीन के दावों को चुनौती देने के लिए अमेरिका के दो युद्धपोत सोमवार को विवादित द्वीप श्रृंखला के पास से गुजरे। मीडिया की एक खबर में इस घटनाक्रम के बारे में बताया गया है। ‘सीएनएन’ के मुताबिक, निर्देशित मिसाइल विध्वंसक यूएसएस स्प्रूअंस और यूएसएस प्रेबल नौवहन संचालन की आजादी के तहत विवादित स्प्रेटली द्वीप श्रृंखला से 12 समुद्री मील की दूरी से होकर गुजरा। इस वाकये से चीन और भड़क सकता है, खासकर ऐसे वक्त में जब अमेरिका और चीन के बीच व्यापार युद्ध (ट्रेड वार) चल रहा है।

from ASIAN Countries News in Hindi, बाकी एशिया समाचार, Latest ASIAN Countries Hindi News, बाकी एशिया खबरें http://bit.ly/2X4dQEq