लॉस एंजिलिस, दो फरवरी (भाषा) गायिका लेडी गागा और अभिनेता ब्रैडली कूपर 2019 के ऑस्कर समारोह में अपनी फिल्म ‘ए स्टार इज बॉर्न’ के ‘शैलो’ गाने पर प्रस्तुति देंगे। एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर्स एंड साइंस (एएमपीएएस) ने ट्विटर पर यह जानकारी साझा की। ‘शैलो’ गाने को लेडी गागा, मार्क रोनसन, एंथनी रोजोमानडो और एंड्र्यू वाइट ने मिलकर लिखा है। इस गाने का चयन सर्वोत्तम गाने की श्रेणी में ऑस्कर में किया गया है। 2019 के एकेडमी पुरस्कार समारोह का आयोजन 24 फरवरी को किया जाएगा।
from Navbharat Times http://bit.ly/2RykizB