Friday, February 15, 2019

अमेरिका ने कहा, आतंकवादी संगठनों को समर्थन, सुरक्षित पनाह तुरंत बंद करे पाकिस्तान

ललित के झा वाशिंगटन, 15 फरवरी (भाषा) जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए हमले की कड़ी निंदा करते हुए अमेरिका ने पाकिस्तान से कहा है कि वह तुरंत सभी आतंकवादी समूहों को समर्थन और सुरक्षित पनाह देना बंद करे। पाकिस्तान से गतिविधियां चलाने वाले समूह जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) ने पुलवामा में हुए आत्मघाती हमले की जिम्मेदारी ली है। हमले में सीआरपीएफ के कम से कम 37 जवान शहीद हुए हैं और कई गंभीर रूप से घायल हैं। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव सारा सैंडर्स ने गुरुवार देर रात जारी एक बयान में कहा, ‘‘अमेरिका पाकिस्तान से अपील करता

from America News in Hindi, अमेरिका समाचार, Latest America Hindi News, अमेरिका खबरें http://bit.ly/2DLpKKC