Pages

Saturday, February 23, 2019

म्यूनिख गोलीबारी में दो की मौत, पुलिस ने कहा : लोगों को कोई खतरा नहीं

बर्लिन, 21 फरवरी (एपी) जर्मन मीडिया ने खबर दी है कि म्यूनिख में गोलीबारी की एक घटना में दो लोगों की मौत हो गयी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि स्थिति अब नियंत्रण में है और लोगों को कोई खतरा नहीं है। म्यूनिख के एक समाचार पत्र की खबर के अनुसार गोलीबारी एक इमारत के पास हुयी। इसमें एक पुलिस प्रवक्ता के हवाले से कहा गया है कि अधिकारी यह मानकर जांच कर रहे हैं कि एक व्यक्ति ने दूसरे की हत्या कर दी और उसके बाद आत्महत्या कर ली। एपी अविनाश पवनेशपवनेश

from Rest of Europe News in Hindi, बाकी यूरोप समाचार, Latest Rest of Europe Hindi News, बाकी यूरोप खबरें https://ift.tt/2SPw7H8