तेहरान, 30 जनवरी (एएफपी) ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने बुधवार को अपने आलोचकों की निंदा करते हुए 2015 के ऐतिहासिक परमाणु समझौते की उपलब्धियों का बचाव किया और अमेरिका को ‘‘जबान देकर मुकरने’’ वाला करार दिया। रूहानी ने सरकारी टीवी पर कहा, ‘‘किसी को अमेरिका के बजाय सरकार या महान इस्लामी व्यवस्था की निंदा नहीं करनी चाहिए। यह बहुत बड़ी क्षति है।’’ आलोचकों ने विश्व की छह शक्तियों के साथ 2015 में हुए परमाणु समझौते की शुरु से ही निंदा की है। उनका कहना है कि देश को समझौते का पालन करने के बावजूद
from ASIAN Countries News in Hindi, बाकी एशिया समाचार, Latest ASIAN Countries Hindi News, बाकी एशिया खबरें http://bit.ly/2MH3o0B