काबुल, एक फरवरी (एपी) अफगानिस्तान के उत्तरी प्रांतों में शुमार एक प्रांत में तालिबान ने सेना की एक चौकी पर हमला किया, जिसमें कम से कम छह सैनिक मारे गये हैं। अफगानिस्तान के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। प्रांतीय गवर्नर के प्रवक्ता जबीहुल्ला अमानी ने बताया कि सर-ए-पुल प्रांत के सोजमा काला जिले में बृहस्पतिवार रात हुए हमले में सात सैनिक भी घायल हुए हैं। अमानी ने बताया कि सेना की गोलीबारी में तालीबान के नौ लड़ाके मारे गये और 13 जख्मी हो गये, जिसके बाद यह हमला हुआ। उन्होंने बताया कि इलाके में और सुरक्षाकर्मियों को भेजा गया है।
from ASIAN Countries News in Hindi, बाकी एशिया समाचार, Latest ASIAN Countries Hindi News, बाकी एशिया खबरें http://bit.ly/2WzGInJ