Friday, March 1, 2019

भारत, पाक को आगे सैन्य कार्रवाई से बचना चाहिए : पेंटागन

(ललित के झा) वाशिंगटन, 28 फरवरी (भाषा) भारत और पाकिस्तान के बीच मौजूदा तनाव बढ़ने की आशंका के मद्देनजर पेंटागन ने बुधवार को दक्षिण एशिया के दोनों पड़ोसी देशों से आगे सैन्य कार्रवाई से बचने की अपील की। जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में 14 फरवरी को आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवानों के शहीद होने के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है। पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) ने हमले की जिम्मेदारी ली है। भारत-पाकिस्तान तनाव के मद्देनजर कार्यवाहक रक्षा मंत्री पैट्रिक शनहान ने विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्टन, ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टॉफ

from America News in Hindi, अमेरिका समाचार, Latest America Hindi News, अमेरिका खबरें https://ift.tt/2EhOPwR