Tuesday, March 12, 2019

पाक आतंकी संगठनों को नष्ट करने के लिए अवश्य कार्रवाई करे: पोम्पियो, गोखले

(ललित के झा) वाशिंगटन, 11 मार्च (भाषा) विदेश सचिव विजय गोखले और अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो के बीच सोमवार को हुई वार्ता में भारत और अमेरिका इस बात पर सहमत हुए कि पाकिस्तान आतंकवादी ढांचे को नेस्तनाबूद करने के लिए ‘‘संगठित कार्रवाई’’ करे और अपनी सरजमीं पर सभी आतंकी संगठनों को पनाहगाह मुहैया करना बंद करे। पुलवामा आतंकी हमले के बाद दोनों देशों के बीच यह उच्चतम स्तर की बैठक है। गोखले और पोम्पियो ने विदेश नीति और सुरक्षा से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा की। गौरतलब है कि इस आतंकी हमले के बाद भारत -

from America News in Hindi, अमेरिका समाचार, Latest America Hindi News, अमेरिका खबरें https://ift.tt/2Cg0T1r