Wednesday, March 13, 2019

पाकिस्तान ने अमेरिका को आतंकवाद से सख्ती से निपटने का आश्वासन दिया: एनएसए बोल्टन

(ललित के झा) वाशिंगटन, 12 मार्च (भाषा) अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्टन ने कहा कि पाकिस्तान ने सभी आतंकी संगठनों से दृढ़ता से निपटने और भारत के साथ तनाव कम करने के लिए कदम उठाने का अमेरिका को आश्वासन दिया है। बोल्टन ने ट्वीट में कहा कि उन्हें यह आश्वासन पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने फोन पर बातचीत के दौरान दिया। उन्होंने कहा, ‘‘ पाकिस्तान के विदेश मंत्री कुरैशी ने जैश-ए-मोहम्मद और अन्य सक्रिय आतंकवादी संगठनों के खिलाफ ठोस कदम उठाने पर बातचीत की।’’ अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने ट्वीट किया, ‘‘पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने मुझे आश्वासन दिया

from America News in Hindi, अमेरिका समाचार, Latest America Hindi News, अमेरिका खबरें https://ift.tt/2HtJUvO