Saturday, April 13, 2019

पाकिस्तान में बम विस्फोट में 16 लोगों की मौत

कराची, 12 अप्रैल (भाषा) पाकिस्तान के अशांत क्वेटा शहर में शुक्रवार तड़के एक सब्जी बाजार में हुए बम विस्फोट में कम से कम 16 लोग मारे गए जबकि 30 अन्य घायल हो गए। मारे गये लोगों में से कई हजारा समुदाय के थे। पुलिस ने कहा कि सुबह करीब साढ़े सात बजे एक इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) धमाका हुआ। उसे बाजार में सब्जियों के बीच छिपा कर रखा गया था। जियो न्यूज ने बताया कि बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा के हजारागंजी इलाके में हुए बम विस्फोट में मारे गये लोगों में से कम से कम आठ लोग हजारा समुदाय के

from ASIAN Countries News in Hindi, बाकी एशिया समाचार, Latest ASIAN Countries Hindi News, बाकी एशिया खबरें http://bit.ly/2G5GE7K