कराची, 12 अप्रैल (भाषा) पाकिस्तान के अशांत क्वेटा शहर में शुक्रवार तड़के एक सब्जी व फल बाजार में हुए बम विस्फोट में कम से कम 20 लोग मारे गए जबकि 48 अन्य घायल हो गए। मारे गये लोगों में से कई शिया हजारा समुदाय के थे। पुलिस ने कहा कि सुबह करीब साढ़े सात बजे एक इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) धमाका हुआ। उसे बाजार में सब्जियों के बीच छिपा कर रखा गया था। प्रांत के गृह मंत्री जियाउल्लाह लैंगोव ने कहा, ‘‘अब तक 20 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हो चुकी है।’’ क्वेटा के उप महानिरीक्षक (डीआईजी) अब्दुल
from ASIAN Countries News in Hindi, बाकी एशिया समाचार, Latest ASIAN Countries Hindi News, बाकी एशिया खबरें http://bit.ly/2UcZJcY