मनीला, 22 अप्रैल (एएफपी) फिलिपीन के लूजॉन द्वीप पर सोमवार को दोपहर बाद 6.3 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे ने यह जानकारी दी। भूकंप स्थानीय समयानुसार शाम के 5 बजकर 11 मिनट पर आया, जिसका केंद्र 40 किलोमीटर गहराई में स्थित था। देश की राजधानी मनीला में एएफपी संवाददाताओं ने बताया कि केंद्रीय कार्यालयों को खाली कराया गया है और भूकंप से इमारतें हिलने लगी। भूकंप में अभी तक किसी जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।एएफपी कृष्ण नीरजनीरज
from ASIAN Countries News in Hindi, बाकी एशिया समाचार, Latest ASIAN Countries Hindi News, बाकी एशिया खबरें http://bit.ly/2IyZdVC