काबुल, 22 अप्रैल (एपी) अफगानिस्तान के उत्तरी प्रांत समांगन में कोयला के एक खदान में हुये विस्फोट में कम-से-कम सात खनिकों की मौत हो गई। एक अफगान अधिकारी ने यह जानकारी दी। प्रांतीय पुलिस प्रमुख के प्रवक्ता हाशिम बायान ने कहा कि सुदूरवर्ती जिले दार-ए-सुफ में सोमवार सुबह को हुये विस्फोट में दो अन्य खनिक भी घायल हो गये। हाल ही में यहां इस तरह की कई घटनाएं हुई हैं, जहां मजदूरों को बिना सुरक्षा उपकरणों को काम करना पड़ रहा है।एपी कृष्ण उमाउमा
from ASIAN Countries News in Hindi, बाकी एशिया समाचार, Latest ASIAN Countries Hindi News, बाकी एशिया खबरें http://bit.ly/2XrL6EO