Saturday, April 13, 2019

सूडान बशीर का प्रत्यर्पण नहीं करेगा: सैन्य शासक

खारतूम, 12 अप्रैल (एएफपी) सूडान के पदच्युत राष्ट्रपति उमर अल बशीर को प्रत्यर्पण नहीं किया जायेगा। देश के नए सैन्य शासकों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। बशीर नरसंहार और युद्ध अपराधों के मामले में अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय (आईसीसी) द्वारा वांछित है। लेफ्टिनेंट जनरल उमर जैनुल आबदीन ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘वर्तमान में राष्ट्रपति हमारी हिरासत में है।’’ वह सैन्य परिषद की राजनीतिक समिति के प्रमुख हैं। उन्होंने आईसीसी के गिरफ्तारी वारंट पर पूछ गए प्रश्न के उत्तर में कहा, ‘‘हम बतौर सैन्य परिषद, राष्ट्रपति को अपने कार्यकाल में विदेश नहीं भेजेंगे।’’ एएफपी शोभित

from ASIAN Countries News in Hindi, बाकी एशिया समाचार, Latest ASIAN Countries Hindi News, बाकी एशिया खबरें http://bit.ly/2UaZa3v