Saturday, April 6, 2019

मेक्सिको सीमा पर ट्रम्प ने कहा: अमेरिका में अब जगह नहीं

कालेक्सिको (अमेरिका), पांच अप्रैल (एएफपी) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को मेक्सिको से लगती अपने देश की सीमा पर अवैध रूप से आने का इरादा रखने वाले प्रवासियों से कहा कि अमेरिका में उनके लिए कोई जगह नहीं बची है। ट्रम्प मेक्सिको सीमा पर ‘‘संकट’’ के खिलाफ अपनी मुहिम को 2020 में पुन: राष्ट्रपति चुने जाने के लिहाज से अहम मानते हैं और कैलिफोर्निया में कालेक्सिको के उनके दौरे का मकसद भी इस संबंध में उनके संदेश को सुर्खियों में बनाए रखना है। मध्य अमेरिका में हिंसा से परेशान होकर यहां आने वाले प्रवासियों की संख्या तेजी से

from America News in Hindi, अमेरिका समाचार, Latest America Hindi News, अमेरिका खबरें http://bit.ly/2FNbBNG