चेन्नई, 12 अप्रैल (भाषा) तमिलनाडु के चेन्नई लोकसभा क्षेत्र में अज्ञात लागों ने शुक्रवार को एक स्थानीय द्रमुक पदाधिकारी के घर पर पेट्रोल बम से हमला किया जिसमें वहां खड़ी एक कार क्षतिग्रस्त हो गयी । पुलिस ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। पुलिस के अनुसार सीसीटीवी फुटेज से स्पष्ट है कि संदिग्ध हेलमेट पहने हुए थे। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया , ‘‘इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है । जांच चल रही है ।’’ उन्होंने बताया कि इस वारदात में घर के बाहर पार्क की गयी एक कार को क्षति पहुंची
from ASIAN Countries News in Hindi, बाकी एशिया समाचार, Latest ASIAN Countries Hindi News, बाकी एशिया खबरें http://bit.ly/2Z7GzsR