कोलंबो, 22 अप्रैल (भाषा) श्रीलंका में रविवार को ईस्टर के मौके पर किए गए सिलसिलेवार बम धमाकों को सात आत्मघाती हमलावरों ने अंजाम दिया था। सरकारी विश्लेषक विभाग ने सोमवार को यह दावा किया। ‘संडे टाइम्स’ ने सरकारी विश्लेषक विभाग के हवाले से कहा, ‘‘ शांगरी ला, सिनामोन ग्रैंड, किंग्सबरी होटलों और सेंट एंथनी गिरजाघर, पश्चिमी तटीय शहर नेगोम्बो के सेंट सेबेस्टियन गिरजाघर और बट्टिकलोवा के जियोन गिरजाघर में किए गए विस्फोट आत्मघाती हमले थे।’’ इन छह हमलों के कुछ घंटों बाद कोलंबो में एक और विस्फोट हुआ था। वहीं पुलिस दल के कोलंबो उत्तरी उपगर ओरुगोदावट्टा में एक घर पर
from ASIAN Countries News in Hindi, बाकी एशिया समाचार, Latest ASIAN Countries Hindi News, बाकी एशिया खबरें http://bit.ly/2Uy8gYe