माले, सात अप्रैल (एएफपी) मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति ने निर्वासन से लौटने के केवल पांच महीने बाद चुनावों में प्रचंड जीत हासिल करते हुए रविवार को सुधार करने और सरकारी भ्रष्टाचार को खत्म करने का संकल्प लिया। पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद (51) ने राष्ट्रीय संसद के शीर्ष पद पर जबरदस्त वापसी की है। उनकी मालदीवियन डेमोक्रेटिक पार्टी ने 87 सदस्यीय सदन में दो तिहाई बहुमत हासिल किया। नशीद ने वादा किया कि वह उनकी पार्टी को मिले जनादेश का इस्तेमाल हिंद महासागर के इस द्वीप में स्थिरता और लोकतंत्र के नए युग की शुरुआत करने में करेंगे। उन्होंने
from ASIAN Countries News in Hindi, बाकी एशिया समाचार, Latest ASIAN Countries Hindi News, बाकी एशिया खबरें http://bit.ly/2WX1vB7