ट्रेंटन, 26 मई (एपी) अमेरिका में न्यू जर्सी की राजधानी में कम से कम दो बंदूकधारियों ने एक बार के बाहर भीड़ पर गोलीबारी की जिसमें 10 लोग जख्मी हो गए। इनमें से दो लोगों की हालत नाजुक है। हालांकि गोलीबारी की मंशा का पता नहीं चल सका है। मरसर काउंटी के अभियोजक एंजेलो ओनोफ्री ने बताया कि ट्रेंटन में शुक्रवार देर रात 12 बजकर करीब 25 मिनट पर रमॉनेरोज लिकर एंड बार के पास एक गाड़ी आकर रुकी और उसमें सवार व्यक्ति ने 30 से ज्यादा गोलियां चलाईं और फरार हो गए। पांच पुरुषों और पांच महिलाओं को गोलियां
from America News in Hindi, अमेरिका समाचार, Latest America Hindi News, अमेरिका खबरें http://bit.ly/2X4VP8o