Monday, May 27, 2019

चीन में मंच ध्वस्त होने से एक बच्चे की मौत, 14 घायल

बीजिंग, 26 मई (भाषा) चीन के फुजियान प्रांत के झांगझोऊ शहर में थिएटर का मंच ध्वस्त होने से एक बच्चे की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए। झांगझोऊ डेवलपमेंट जोन में स्थित जिनशुइशियां थिएटर में शनिवार को बच्चों का डान्स ऑडिशन हो रहा था। चाइना डेली की रविवार की खबर में बताया गया कि ऑडिशन के दौरान मंच का एक हिस्सा ध्वस्त हो गया। हादसे में 13 वर्षीय एक प्रतिस्पर्द्धी की मौत हो गई। घायल प्रतिस्पर्द्धियों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। कार्यक्रम से जुड़े आयोजकों को हिरासत में ले लिया गया है।

from ASIAN Countries News in Hindi, बाकी एशिया समाचार, Latest ASIAN Countries Hindi News, बाकी एशिया खबरें http://bit.ly/2Eyo3RH