काबुल, 28 मई (एपी) संयुक्त राष्ट्र की बाल एजेंसी यूनिसेफ ने कहा है कि 2018 में अफगानिस्तान में स्कूलों पर पहले की तुलना में तीन गुना अधिक हमले हुए। यूनिसेफ की मंगलवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि स्कूलों पर हमलों की संख्या 2017 के 68 से बढ़कर 2018 में 192 हो गई। 2015 के बाद पहली बार स्कूलों पर हमलों में इजाफा हुआ है। एजेंसी ने कहा कि इसका एक कारण यह भी बताया गया कि कई स्कूलों का इस्तेमाल पिछले साल संसदीय चुनावों में मतदाता पंजीकरण और मतदान केंद्र के रूप में किया गया था।
from America News in Hindi, अमेरिका समाचार, Latest America Hindi News, अमेरिका खबरें http://bit.ly/2I8BsRH