यरूशलम, चार मई (एएफपी) इजराइली सेना ने कहा कि गाजा पट्टी से इजराइल पर शनिवार को करीब 50 रॉकेट दागे गए और हवाई रक्षा प्रणाली ने दर्जनों रॉकेटों को हवा में मार गिराया। सेना ने कहा कि उसने जवाबी कार्रवाई में एक हवाई हमले में गाजा में दो रॉकेट लॉन्चरों को निशाना बनाया। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि दोनों तरफ कोई हताहत हुआ है या नहीं। शुक्रवार को गाजा सीमा पर काफी हिंसक प्रदर्शन हुए। एएफपी चंदन नेत्रपालनेत्रपाल
from ASIAN Countries News in Hindi, बाकी एशिया समाचार, Latest ASIAN Countries Hindi News, बाकी एशिया खबरें http://bit.ly/2vz9atE