Tuesday, May 28, 2019

पाकिस्तान में ईशनिंदा के आरोप में हिंदू डॉक्टर गिरफ्तार

कराची, 27 मई (भाषा) पाकिस्तान के दक्षिणी सिंध प्रांत में ईशनिंदा के आरोप में एक हिंदू पशु चिकित्सक को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया। एक मौलवी ने उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करायी थी । शिकायत के बाद डॉक्टर रमेश कुमार को हिरासत में ले लिया गया। प्रांत के मीरपुरखास में फुलाडयन नगर में आक्रोशित प्रदर्शनकारियों ने हिंदुओं की दुकानों में आग लगा दी और टायरों को जलाकर सड़कों को अवरुद्ध कर दिया। स्थानीय मस्जिद के मौलवी इशाक नोहरी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि डॉक्टर ने पवित्र पुस्तक के पन्ने फाड़कर उसमें उन्हें

from Pakistan News in Hindi, पाकिस्तान समाचार, Latest Pakistan Hindi News, पाकिस्तान खबरें http://bit.ly/30VLn5E