पेरिस, 20 मई (एएफपी) फ्रांस की राजधानी पेरिस में एफिल टावर पर चढ़ने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। एफिल टावर पर एक व्यक्ति चढ़ता हुआ नजर आने के बाद सोमवार को इस परिसर को खाली करवा दिया गया था। एफिल टावर की देखभाल करने वाली कंपनी ने एक बयान में कहा कि व्यक्ति टावर में तैनात ‘‘आपात दल की पकड़ में’’ है। एफिल टावर को आगंतुकों के लिए मंगलवार को खोल दिया जाएगा। एएफपी सिम्मीसिम्मी
from Rest of Europe News in Hindi, बाकी यूरोप समाचार, Latest Rest of Europe Hindi News, बाकी यूरोप खबरें http://bit.ly/2JToHgf