Monday, May 27, 2019

चीन के उपराष्ट्रपति तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर पाकिस्तान पहुंचे

इस्लामाबाद, 26 मई (भाषा) चीन के उपराष्ट्रपति वांग किशन रविवार को तीन दिवसीय दौरे पर पाकिस्तान पहुंचे जिस दौरान वह राष्ट्रपति आरिफ अल्वी और प्रधानमंत्री इमरान खान से कई द्विपक्षीय मुद्दों पर बातचीत करेंगे। इसमें 60 अरब डॉलर की लागत से बनने वाले चीन - पाकिस्तान आर्थिक कोरीडोर (सीपीईसी) का मुद्दा भी शामिल होगा। वांग (70) सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (सीपीसी) की पोलितब्यूरो स्थायी समिति के सदस्य हैं। वह चीन की संसद नेशनल पीपुल्स कांग्रेस और सीपीसी के विदेश मामलों के मुख्य निकाय सेंट्रल फॉरेन अफेयर्स कमीशन के सदस्य भी हैं। हवाई अड्डे पर उनका स्वागत विदेश मंत्री शाह महमूद

from ASIAN Countries News in Hindi, बाकी एशिया समाचार, Latest ASIAN Countries Hindi News, बाकी एशिया खबरें http://bit.ly/2wn77ZT