नैरोबी (केन्या), 23 मई (एपी) सोमालिया की राजधानी में बुधवार को राष्ट्रपति आवास के समीप इस्लामिक चरमपंथियों ने आत्मघाती कार बम हमला कर दिया जिसमें पूर्व विदेश मंत्री हुसैन इलेब समेत कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई। इलेब राष्ट्रपति के मौजूदा सलाहकार हैं। कैप्टन मोहम्मद हुसैन ने बताया कि हमले में अन्य 13 लोग घायल हो गए जिनमें से ज्यादातर सैनिक हैं। सोमालिया में मौजूद चरमंपथी समूह अल शबाब ने मोगादिशू में विस्फोट की जिम्मेदारी ली है। उसने कहा कि उसने सरकारी अधिकारियों को ले जा रहे वाहनों को निशाना बनाया। एपी गोला मनीषामनीषा
from ASIAN Countries News in Hindi, बाकी एशिया समाचार, Latest ASIAN Countries Hindi News, बाकी एशिया खबरें http://bit.ly/2M0G6Gm