Pages

Friday, May 10, 2019

दक्षिण कोरिया का दावा, उत्तर कोरिया ने दो मिसाइलों का परीक्षण किया

सियोल, नौ मई (एएफपी) दक्षिण कोरिया की सेना ने कहा है कि ऐसा प्रतीत होता है कि उत्तर कोरिया ने बृहस्पतिवार को दो मिसाइलों का परीक्षण किया और यह हफ्ते भर के अंदर प्योंगयांग का दूसरा परीक्षण है। सियोल के ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ ने एक बयान में कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि उत्तर कोरिया ने नार्थ प्योंगन प्रांत से कम दूरी की दो मिसाइलों का परीक्षण किया है। उन्होंने बताया कि मिसाइलें 270 और 420 किमी की दूरी तक गई। दक्षिण कोरियाई और अमेरिकी सेना ने संयुक्त रूप से इसका विश्लेषण किया है। एएफपी

from ASIAN Countries News in Hindi, बाकी एशिया समाचार, Latest ASIAN Countries Hindi News, बाकी एशिया खबरें http://bit.ly/2VfEcBj