वॉशिंगटन, आठ मई (एपी) पश्चिम एशिया में अमेरिका के एक युद्धक विमान और वायु सेना के बमवर्षकों का एक समूह भेजे जाने का फैसला ईरान द्वारा कम दूरी की मारक क्षमता वाली बैलिस्टिक मिसाइल को नाव से तट दूर ले जाने वाले खुफिया संकेतों वाली सूचनाओं पर आधारित था। अमेरिका के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि इस हालिया गतिविधि की खबर सबसे पहले सीएनएन ने दी थी। उन्होंने बताया कि ऐसे कई संकेत थे कि ईरान क्षेत्र में अमेरिकी बलों पर हमला करने या हमला करने की तैयारी पर विचार कर रहा है।
from Rest of Europe News in Hindi, बाकी यूरोप समाचार, Latest Rest of Europe Hindi News, बाकी यूरोप खबरें http://bit.ly/2H4lKX4