लंदन, 27 मई (भाषा) ब्रिटेन के पाकिस्तानी मूल के गृह मंत्री साजिद जावीद ने ब्रिटेन में अगले महीने से शुरू हो रहे कंजर्वेटिव पार्टी के नेता के चुनाव में शामिल होने की अपनी मंशा जाहिर की है। इसके साथ ही जावेद ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद की दौड़ में शामिल नौवें उम्मीदवार बन गये हैं। ब्रिटिश कैबिनेट में सबसे वरिष्ठ मंत्री ने ट्विटर पर एक वीडियो संदेश जारी कर यह घोषणा की और लोगों से ‘‘टीम साज’’ में शामिल होने की अपील की। उनके बयान के अनुसार, ‘‘मैं अगले कंजर्वेटिव नेता के चुनाव और अपने महान देश के प्रधानमंत्री पद के लिये
from Britain News in Hindi, ब्रिटेन समाचार, Latest Britain Hindi News, ब्रिटेन खबरें http://bit.ly/2JHrREw