इस्लामाबाद, 20 मई (भाषा) पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने इफ्तार के लिए इस्लामाबाद में एकत्रित हुई विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधते हुए उन्हें देश की आर्थिक बदहाली एवं भारी विदेशी कर्ज के लिए जिम्मेदार ठहराया। पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज (पीएमएल-एन) की नेता मरियम नवाज ने एकजुटता प्रदर्शित करने के लिए पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के प्रमुख बिलावल भुट्टो से उनकी ओर से रविवार को दी गई इफ्तार पार्टी में मुलाकात की। यह पहली बार है जब मरियम का बिलावल के साथ आमना-सामना हुआ जिनकी दिवंगत मां बेनजीर भुट्टो जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की कड़ी प्रतिद्वंद्वी
from Pakistan News in Hindi, पाकिस्तान समाचार, Latest Pakistan Hindi News, पाकिस्तान खबरें http://bit.ly/2W9RzYd