Tuesday, May 28, 2019

उत्तर कोरिया द्वारा अपहृत जापानियों के परिजनों से मिले ट्रंप

तोक्यो, 27 मई (एएफपी) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को उत्तर कोरिया द्वारा अपहृत जापानियों के रिश्तेदारों को बताया कि उनके प्रियजनों का यह मामला “काफी हद तक मेरे दिमाग में” हैं और वादा किया कि उनकी घर वापसी के लिये काम करेंगे। ट्रंप ने अपनी आधिकारिक जापान यात्रा के दौरान यहां अपहृत जापानियों के करीब दर्जन भर रिश्तेदारों से संक्षिप्त मुलाकात की। यह दूसरा मौका है जब वह लापता लोगों के परिजनों से मिले हैं। उन्होंने वहां उपस्थित लोगों से कहा, “कहानियां काफी दुखद हैं”। कुछ लोगों ने अपने हाथों में लापता प्रियजनों की तस्वीरें ले रखी

from America News in Hindi, अमेरिका समाचार, Latest America Hindi News, अमेरिका खबरें http://bit.ly/2JIMIaB