बीजिंग, 25 मई (भाषा) पूर्वी चीन के एक बंदरगाह पर एक मालवाहक पोत पर शनिवार को कार्बन डायआक्साइड का रिसाव होने से कम से कम आठ व्यक्तियों की मौत हो गई। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। स्थानीय प्राधिकारियों ने बताया कि घटना शाम चार बजे शांगडोंग प्रांत के रोंगचेंग शहर स्थित लोंगयान बंदरगाह पर हुई। चीन के सरकारी ‘चाइना डेली’ ने कहा कि रिसाव के कारण की जांच की जा रही है।
from ASIAN Countries News in Hindi, बाकी एशिया समाचार, Latest ASIAN Countries Hindi News, बाकी एशिया खबरें http://bit.ly/2Ezjdnj