(सज्जाद हुसैन) इस्लामाबाद, 27 मई (भाषा) पाकिस्तान के अशांत उत्तर पश्चिमी कबायली क्षेत्र में सोमवार को एक सुरक्षा चौकी पर आतंकवादियों के हमले में एक सैनिक की मौत हो गई। सेना की मीडिया शाखा इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशन्स (आईएसपीआर) ने एक बयान में कहा कि उत्तरी वजीरिस्तान की शवाल घाटी में मक्की गढ़ चौकी पर कुछ आतंकवादियों ने हमला कर दिया। उसके बाद सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ छिड़ गई। आईएसपीआर के अनुसार सैनिकों ने आतंकवादियों की कोशिश विफल कर दी लेकिन इस मुठभेड़ में एक सैनिक की मौत हो गई। इस बीच, बोया इलाके में सेना ने
from Pakistan News in Hindi, पाकिस्तान समाचार, Latest Pakistan Hindi News, पाकिस्तान खबरें http://bit.ly/2X485pI