सियोल, नौ मई (एपी) अमेरिका की वायु सेना ने बृहस्पतिवार को एक मिसाइल का परीक्षण किया है। यह परीक्षण ठीक उसी दिन हुआ है जब उत्तर कोरिया ने संभवत: कम दूरी की दो मिसाइलों का परीक्षण किया है। अमेरिकी वायु सेना ने बताया कि उन्होंने मिनटमैन 3 अंतरमहाद्वीपीय बैलस्टिक मिसाइल का परीक्षण कैलिफोर्निया के अपने वांडेनबर्ग एयरफोर्स बेस से किया। वायु सेना ने बताया कि संभावित खतरे से निपटने की तैयारियों को सुनिश्चित करने के लिए यह आईसीबीएम का नियमित परीक्षण था। एक सप्ताह के भीतर दूसरी बार इस
from ASIAN Countries News in Hindi, बाकी एशिया समाचार, Latest ASIAN Countries Hindi News, बाकी एशिया खबरें http://bit.ly/2YlsEhH