काबुल, 26 मई (एपी) संयुक्त राष्ट्र ने रविवार को कहा कि तालिबान ने बंधक बनाए गए अफगानों को प्रताड़ित किया। अफगानिस्तान के युद्ध का हल निकालने की अमेरिकी कोशिश के बीच यह बयान आया है। अफगानिस्तान में संरा सहायता मिशन ने कहा कि उसने तालिबान के कब्जे से हाल में छुड़ाए गए 53 बंधकों में 13 से बातचीत की। मुख्य रूप से ये लोग अफगान बलों के सदस्य थे। साथ ही, उनमें असैन्य लोग और सरकारी अधिकारी भी हैं। इन लोगों को दक्षिणी उरूजगन प्रांत के खास उरूजगन जिले में एक बंदी गृह में रखा गया था। मिशन के प्रमुख टी. यामामोतो
from America News in Hindi, अमेरिका समाचार, Latest America Hindi News, अमेरिका खबरें http://bit.ly/2WlY8qJ